गया में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत: DM ने की लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील, बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत - News Summed Up

गया में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत: DM ने की लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील, बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत


Hindi NewsLocalBiharHeavy Rain Fall In Gaya; DM Request To Public To Stay In Home; Bihar Weather Latest Newsगया में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत: DM ने की लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील, बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहतगया 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबारिश की वजह से सड़क पर सन्नाटा।लंबे अंतराल के बाद गया में रविवार को झमाझम बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। डीएम अभिषेक सिंह ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक काम से ही बाहर निकलें। तेज बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। पैदल चलने वाले लोग दुकानों के आगे भींगने से बचने के लिए छीप गए।किसानों को भी राहतगया जिले में बारिश ने जहां रिकार्ड कायम किया था, वहीं जुलाई में यह पूरी तरह से शांत हो गया था। जिले के किसी भी कोने में हल्की बारिश भी नहीं हुई थी। मौसम विभाग के अनुमान भी जुलाई में लगातार फेल हो रहे थे। वहीं किसानों के खेत बारिश के पानी के अभाव में सूखने लगे थे। किसानों का धान रोपने का काम भी अधर में पड़ने लगा था। किसान बारिश नहीं होने से चिंतित थे। कई किसान पंप सेट के सहारे खेत में पानी पहुंचाने में जुट गए थे। अब बारिश होने से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है।वज्रपात की भी संभावनावहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक रविवार शाम चार बजे तक जिले के सदर, बेलागंज, वजीरगंज, मानपुर, बोधगया, टनकुप्पा, फतेहपुर, कोंच, टिकारी, गुरुआ, गुरारु, परैया, खिजरसराय, अत्तरी बथानी, मोहड़ा, आमस, बांके बाजार, इमामगंज,, डुमरिया, शेरघाटी, डोभी, मोहनपुर बाराचट्‌टी प्रखंड में वज्रपात की संभावना है। इस वजह से भी लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */