गया में नक्सली के भाई की हत्या: गया के महुआर में अपराधियों ने नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - News Summed Up

गया में नक्सली के भाई की हत्या: गया के महुआर में अपराधियों ने नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


Hindi NewsLocalBiharCriminals Killed Naxal Brother In Gaya; Bihar Crime NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगया में नक्सली के भाई की हत्या: गया के महुआर में अपराधियों ने नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जामगया 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकहत्या के बाद सड़क लोगों ने किया प्रदर्शन।गया जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज में अपराधियों ने एक नक्सली के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां के महुआर गांव में वारादात को अंजाम दिया गया। बाइक से आए अपराधियों ने छोटू पासवान पर कई राउंड फायरिंग की। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।इलाके में दहशत का माहौलमृतक छोटू पासवान माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य गौतम पासवान का छोटा भाई है। छोटू पासवान रविवार की सुबह अपने-अपने खेत पर गया था। इस दौरान ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, नक्सली के छोटे भाई की हत्या क्यों की गई है। इसका खुलासा नहीं हुआ है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।लोगों ने किया सड़क जामहत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में सड़क को जाम कर दिया है। सुबह से लोग हाइवे को जाम किए हुए हैं। जाम को हटाने के लिए लोकल प्रशासन और पुलिस के अफसर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है। लाश को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */