गया में नानी की चिता की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि जवान नाती की डूबने से हुई मौत गई, घर में छाया मातम - Dainik Bhaskar - News Summed Up

गया में नानी की चिता की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि जवान नाती की डूबने से हुई मौत गई, घर में छाया मातम - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalBiharGayaBihar News; 20 Year Old Man Died Due To Drowning In Water In Gaya Todayआहार में डूबने से 20 साल के युवक की मौत: गया में नानी की चिता की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि जवान नाती की डूबने से हुई मौत गई, घर में छाया मातमगया 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकशव आते ही घर में मचा कोहराम।गया के तपसा में श्मशान घाट स्थित आहर में 20 वर्ष के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक वजीरगंज प्रखंड के केवला निवासी सत्येंद्र यादव का बेटा था। वह अपनी नानी के अंतिम संस्कार में तपसा आया हुआ था। बुधवार की दोपहर अंकुश की नानी का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर विधि विधान से किया गया। दाह- संस्कार के बाद पास के आहार में कुश गाड़े जाने की परंपरा को सभी लोग पूरा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आहर में नहाने चले गए। लगे हाथ अंकुश भी नहाने के लिए आहर में छलांग मार दिया।आहर में नहाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर के लिए बातें करते हुए चल दिए। लेकिन, रास्ते में कुछ लोगों को अंकुश की याद आई तो उसकी तुरंत छानबीन शुरु हुई। कुछ लोग उसे खोजने के लिए आहर की ओर दौड पड़े। अंकुश को खोजने के लिए कई लोगों ने आहर में छलांग लगाई। काफी मशक्कत के बाद अंकुश को आहर से निकाला गया। इस बीच अंकुश पूरी तरह से अचेत हो गया था। आननफानन में उसे सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मंगलवार देर रात तपसा निवासी विनोद कुमार की मां का इलाज के दौरान गया में मौत हो गई। उनके दांह संस्कार में शामिल होने के लिए अंकुश अपने घरवालों के साथ नानी घर पहुंचा था। सभी के साथ वह नानी की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और श्मशान घाट भी पहुंचा था। अंकुश की मौत के बाद पूरे तपसा एवं केवला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */