Hindi NewsLocalBiharPatnaRohtasSFC Giving Only 44 46 Kg Of Food Grains Instead Of 50 Kg 600 To Shopkeepers Of PDSगरीबों के निवाले में खुलेआम लूट! : जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 50 किलो 600 के बदले 44-46 किलो अनाज ही दे रहा SFC, DM ने दिए जांच के आदेशरोहतास 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकअनाज की बोरी का वजन कराते दुकानदार।रोहतास जिले के बिक्रमगंज में गरीबों को मुफ्त दिए जाने वाले अनाज को लेकर बंदरबांट मचा हुआ है। कोरोना काल में सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का वादा किया है, जिसे धरातल पर लागू करने के लिए सरकार की मशीनरी काम कर रही है, लेकिन इस बहती गंगा में सब हाथ धो रहे हैं। आलम यह है कि बिहार राज्य खाद्य निगम (SFC) द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को जो अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, उस अनाज में प्रति क्विंटल 4 से 6 किलो अनाज कम वजन आपूर्ति की जा रही है।PDS दुकानदारों ने किया खुलासायह मामला तब उजागर हुआ, जब रोहतास जिले के बिक्रमगंज के एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार ने कम वजन का अनाज लेने से इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर अनाज को प्रति बोरा वजन करना शुरू किया गया तो जिस बोरे में अनाज सहित कुल वजन 50 किलो 600 ग्राम होना चाहिए, उसका वजन 44 किलो से 48 किलो के बीच पाया जाने लगा। इसका मतलब कि प्रत्येक अनाज की 50 किलो की बोरी से 4 से 6 किलो कम अनाज जन वितरण के दुकानदारों को दिया जा रहा है। कमोबेश ऐसी शिकायत सभी डीलरों की है।पदाधिकारी ने मौके पर जांच की तो असलियत आई सामनेबिक्रमगंज के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ऐसे मामले प्रकाश में आने पर उन्होंने खुद इसकी जांच की तो प्रति क्विंटल 4 से 6 किलो से अधिक अनाज कम पाया गया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट अपने वरीय पदाधिकारियों को कर दी है। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में 2 सदस्यीय जांच टीम का गठन कर जांच करने का आदेश दिया है। जांच टीम में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम रोहतास एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहतास को जांच कर जांच प्रतिवेदन (मंतव्य के साथ) 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 14:26 UTC