गर्भवती को पहुंचाया घर - News Summed Up

गर्भवती को पहुंचाया घर


नजर अब्बास, चौक : अंधे की चौकी के पास रहने वाले गर्भवती कुछ तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाने निकली। कोई साधन न मिलने पर किसी तरह पैदल ही चौक स्थित अस्पताल पहुंची। डॉक्टर को दिखाने के बाद लौटते समय भी सवारी नहीं मिली। तेज धूप के कारण गर्भवती को चक्कर आने लगे। परेशान महिला कोनेश्वर मंदिर चौराहे के पास सड़क किनारे बैठ गई। पास की चौकी पर तैनात दीवान अशोक यादव ने महिला को परेशान देख कारण पूछा। साथ आई परिवार की महिला से जानकारी के बाद एक हाफ डाला रुकवाया। गर्भवती और उसके साथ मौजूद महिला को डाले में बैठाकर चालक को घर तक पहुंचाने को कहा। इसके बाद गर्भवती किसी तरह घर पहुंच सकी।


Source: Navbharat Times April 15, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */