गर्मी के मौसम में अप्रैल-मई का महीना किसानों के लिए बहुत ही अहम होता है, ऐसे में गर्मी का लाभ उठाते हुए किसान जमीन में छिपे फसल के दुश्मन कीट, रोगजनकों के साथ ही खरपतवारों को गर्मी के मृदा सौरीकरण तकनीक से खत्म कर सकते हैं. गर्मी का मौसम फसलों के लिए खतरनाक माना जाता है लेकिन ये अधूरा सच है क्योंकि गर्मी का फायदा उठाकर किसान खेतों को नई जान दे सकते हैं. ऐसे में किसानों के पास सबसे बड़ा हथियार गर्मी का सीजन और धूप है गर्मी के मौसम में छिपे फसल के कीटों, रोगजनकों और खरपतवारों को मृदा सौरीकरण तकनीक से खत्म कर सकते हैं. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृदा जनित रोग-कीटों का प्रभावी लगातार किसानों के लिए चुनौती है. जमीन में छिपे रोगों के रोग जनक हानिकारक कीटों के अण्डे, प्यूपा और निमेटोड खेतों में मौका मिलने से फसल को नुकसान पहुंचाते हैं.
Source: Dainik Jagran May 07, 2023 17:31 UTC