इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक प्रगति के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं. केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक प्रगति हो, यह प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता पर है, जिसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील रहते हैं. तोमर ने कहा कि मोदी को पार्टी ने ऐसा गढ़ा है कि जिन्हें सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान नेता के रूप में जाना जा रहा है. तोमर ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में लक्ष्मणराव ईनामदार का जिक्र करते हुए कहा है कि वे हमेशा कहते थे कि हमें दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए. सामने कोई भी हो, आपके साथ का हो, विरोधी हो, उसके अच्छे गुणों को जानने, उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए.
Source: Dainik Jagran April 30, 2023 22:37 UTC