गांव दो एफएफए में पंचायत उपचुनाव: सरपंच पद के लिए 87.28 प्रतिशत मतदाताओं ने की वोटिंग , 1070 मतदाता पहुंचे मतदान करने - News Summed Up

गांव दो एफएफए में पंचायत उपचुनाव: सरपंच पद के लिए 87.28 प्रतिशत मतदाताओं ने की वोटिंग , 1070 मतदाता पहुंचे मतदान करने


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarTwo Candidates Are In The Fray, Enthusiasm Is Visible Among Voters, Voters Arriving Since Morningगांव दो एफएफए में पंचायत उपचुनाव: सरपंच पद के लिए 87.28 प्रतिशत मतदाताओं ने की वोटिंग , 1070 मतदाता पहुंचे मतदान करनेश्रीगंगानगर (गजसिंहपुर) एक घंटा पहलेकॉपी लिंकगजसिंहपुर में गांव दो एफएफए स्थित मतदान केंद्र मेें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर गोल घेरों में खड़े मतदाता।जिले के श्रीकरणपुर उपखंड की ग्राम पंचायत दो एफएफए में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में रविवार को 87.28 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। यहां 1226 मतदाता हैं, इनमें से 1070 वेाटर मतदान के लिए पहुंचे। यहां सुबह दस बजे तक 20.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। वहीं दोपहर बारह बजे तक यहां 47.96 प्रतिशत तथा दोपहर तीन बजे तक 78.14 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की थी।यहां सुबह से ही मतदातााओं में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आया। गांव की गलियों में महिला पुरुष वोटिंग के लिए मतदान केंद्र की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां शाम को ही मतगणना होगी। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव दो एफएफए में मतदान केंद्र की ओर जाते मतदाता।यहां आमने-सामने का है मुकाबलायहां हरप्रीत काैर का मुकाबला रानी बाई से है। यहां पिछले वर्ष अप्रेल में कमलेश बिश्नोई के निधन के बाद से पद खाली हो गया था। इसके बाद से वहां कुछ समय पद खाली रहा। बाद में वहां गुरप्रीत कौर को कार्यवाहक सरपंच बना दिया गया।मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनावसुबह मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। मतदाताओं के अतिरिक्त अन्य किसी को भी केंद्र पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर भी रोक रही। इस दौरान उम्मीदवारों के समर्थक दूरी पर डेरा जमाए बैठे रहे। प्रत्याशियों के समर्थक् मतदाताओं से उनके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते नजर आए।घरों से ला रहे मतदाताओं कोमतदान केन्द्र में और उसके आस-पास 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन/सैलूलर फोन के उपयोग पर पाबंदी लगाई गई है। यहां प्रत्याशियों के समर्थक इस परिधि के बाहर के इलाके में टैंट लगाए हुए हैं। मतदाताओं को घरों से लाया जा रहा है। प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदान करने वालों पर नजर रखी हुई है। दोपहर बाद तक हुए मतदान प्रतिशत पर नजर रखने के साथ मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */