Hindi NewsNo fake newsTweet Being Made From Fake Account Of Constable Sunita Yadav, Who Became Famous After Reprimanding The Minister's Sonफेक vs फैक्ट : गुजरात में मंत्री के बेटे को फटकार लगाने वाली पुलिसकर्मी सुनीता यादव का फेक अकाउंट बनाकर ट्विटर पर मांगा जा रहा समर्थन16 घंटे पहलेकॉपी लिंकखुद सुनीता ने ही उनके नाम पर बनाए गए ट्विटर हैंडल को फर्जी बताया हैAdvertisement Advertisementक्या वायरल : गुजरात में मंत्री के बेटे को लॉकडाउन के नियम सिखाने को लेकर चर्चा में आईं सिपाही सुनीता यादव के नाम से ट्विटर अकाउंट है। इस ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों का समर्थन मांगा जा रहा है। लोग इसे सुनीता यादव का असली ट्विटर हैंडल समझकर रीट्वीट और फॉलो भी कर रहे हैं।सुनीता यादव के नाम से पिछले तीन दिनों से ट्विटर पर कई अकाउंट बने हैं। लेकिन इस अकाउंट को सबसे ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।10 जुलाई की रात गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री कुमार कानाणी के बेटे प्रकाश और सिपाही सुनीता यादव के बीच कर्फ्यू के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर विवाद हो गया था। मौके पर महिला सिपाही ने जमकर विधायक पुत्र की क्लास लगाई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।घटना के बाद सुनीता यादव ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोग कानून और फर्ज की दुहाई देते हुए सिपाही के पक्ष में उतर आए। इसी बीच सुनीता यादव के नाम से ट्विटर पर समर्थन मांगा जा रहा है।इस तरह के ट्वीट कर लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा हैआप सभी के सहयोग से मेरा आत्मबल और बढ़ा है और मैं अपने को पहले से कई ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हूँ, आप सभी का शुक्रिया।मेरी तबीयत में भी अब थोड़ा सुधार है।आप लोग ऐसे ही अपना प्यार देते रहिए। — Sunita Yadav (@SunitaYadavGuj) July 15, 2020कल मेरे रेजिग्नेशन लेटर को कैंसल कर दिया गया है और मेरा ट्रांसफर कर दिया गया ! मेरी ईमानदारी के लिए मुझे ये पुरस्कार मिला! आज,फिर एक नए #hastag के साथ मैं आपसे सहयोग की उम्मीद जताती हू!#Stop_Transfer_Sunita_YadavRetweet & use this hashtag...🙏Need ur support — Sunita Yadav (@SunitaYadavGuj) July 14, 2020इन ट्विटर हैंडल्स से भी सुनीता यादव बनकर ट्वीट किए जा रहे हैंफैक्ट चेक पड़तालजिस अकाउंट से पुलिसकर्मी सुनीता यादव के नाम पर समर्थन मांगा जा रहा है। उससे पहला ट्वीट ही 12 जुलाई को किया गया है। यानी सुनीता यादव का वीडियो वायरल होने के बाद। 12 जुलाई के पहले इस हैंडल से कोई ट्वीट नहीं किया गया।पड़ताल के दौरान हमें सुनीता यादव नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला। अब सवाल यह था कि यह असली है या नहीं। गुरुवार को सुनीता खुद इस अकाउंट से लाइव आई थीं। जिससे स्पष्ट होता है कि ये उन्हीं का अकाउंट है।दो दिन पहले सुनीता यादव ने खुद फेसबुक पोस्ट करके स्पष्ट किया है कि ट्विटर पर उनका कोई अकाउंट नहीं है।निष्कर्ष : सिपाही सुनीता यादव का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। कुछ लोग उनके नाम से फर्जी हैंडल बनाकर फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 16, 2020 00:31 UTC