गुड न्यूज: जोधपुर में आज 2534 मरीजों को ठीक होने पर किया गया डिस्चार्ज, 1852 नए संक्रमित मिले, 19 की मौत - News Summed Up

गुड न्यूज: जोधपुर में आज 2534 मरीजों को ठीक होने पर किया गया डिस्चार्ज, 1852 नए संक्रमित मिले, 19 की मौत


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurDischarge On Recovery Of 2534 Patients In Jodhpur Today, 1852 Newly Infected, 19 DiedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगुड न्यूज: जोधपुर में आज 2534 मरीजों को ठीक होने पर किया गया डिस्चार्ज, 1852 नए संक्रमित मिले, 19 की मौतजोधपुर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में कोरोना का इलाज करा ठीक होने के बाद घर लौटते लोग।(फाइल फोटो)कोरोना के मोर्चे पर कई दिन पश्चात जोधपुर में अच्छा समाचार सामने आया। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार तेज हो गई है। नए मिले संक्रमितों की अपेक्षा कहीं अधिक मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। पहली बार एक्टिव मरीजों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली। जोधपुर में आज 1852 नए संक्रमित मिले। वहीं इससे 682 अधिक यानि 2534 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर आज 24,659 रह गए। जोधपुर में आज 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।जोधपुर में अप्रैल माह में कुल 11670 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। जबकि मई के पहले आठ दिन में ही यह आंकड़ा 13,340 तक जा पहुंचा है। जनवरी से अब तक 27,384 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने में आई तेजी से अस्पतालों को कुछ राहत मिली है।7 दिन में संक्रमण दर 31 प्रतिशतमई के सात दिन में 47374 संदिग्धों की जांच हुई, इसमें 15,031 संक्रमित मिले। संक्रमण की दर करीब 31 प्रतिशत पहुंच गई है, जो कि बेहद गंभीर है। पिछले चार माह में किसी भी 7 दिन में ना तो इतने संदिग्धों की जांच हुई और ना ही संक्रमित मरीज मिले।पहले 50 हजार संक्रमित 9 माह में, अगले 4 माह मेंकोरोना की पहली लहर मे 9 महीने में संक्रमितों का आंकडा 50 हजार पहुंचा था। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में केवल 4 महीने 7 दिन में 50704 संक्रमित मिल चुके हैं। हाल यह है कि मई के सात दिन में ही 15 हजार संक्रमित मिल चुके हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 14:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */