गुणों की खान, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आता काम - News Summed Up

गुणों की खान, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आता काम


आगरा, जागरण संवाददाता । बढ़ते कोरोना संक्रमण में जहां लोग बचाव के माध्यम अपना रहे हैं तो अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा रहे हैं। इसके लिए व्यायाम के साथ ही फलों की भरपूर मांग है। प्राथमिकता विटामिन सी और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा वाले फलों को दी जा रही है। ऐसे में नारियल पानी की मांग भी बढ़ी है। मांग बढ़ने से थोक से लेकर फुटकर तक दाम भी बढ़ गए हैं।सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में एक से दो ट्रक नारियल प्रतिदिन आता है। एक ट्रक में 15 हजार पीस होते हैं। आवक गुजरात और बेंगलुरु से हो रही है। इस समय नारियल में भरपूर पानी है। थोक विक्रेता राशिद के अनुसार एक गाड़ी और उससे कुछ अधिक की प्रतिदिन की खपत है। अगर दोनों गाड़ी आती हैं तो आधी गाड़ी बच जाती है। एक महीने से मांग बढ़ी है और फुटकर खरीद करने वाले भी सीधे मंडी आ रहे हैं। फलों के थोक विक्रेता सादिक ने बताया कि थोक में दाम पिछले दिनों तक 36 रुपये प्रति पीस थे, जो अब 48 से 50 रुपये प्रति पीस हो गए हैं। वहीं फुटकर विक्रेता जमकर मनमानी कर रहे हैं। पिछले दिनों तक मंडी से लाने के बाद 10 रुपये प्रति पीस अतिरिक्त में नारियल बेचा जा रहा था। अब फुटकर विक्रेताओं ने प्रति पीस 80 से 90 रुपये कर दिया है। वहीं कुछ तो मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ये हैं गुण- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी।- हाईपरटेंनस को कंट्रोल करने में सहायक।- विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।- प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा।- हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran April 23, 2021 20:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */