गुमला में अचानक बदला मौसम: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, खड़ी फसलों के खराब होने का खतरा - News Summed Up

गुमला में अचानक बदला मौसम: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, खड़ी फसलों के खराब होने का खतरा


जागरण संवाददाता, गुमला। जिले में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ जमकर वर्षा हुई। कुछ ही देर में आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।खड़ी फसलों के नुकसान की संभावना भरनो प्रखंड क्षेत्र में वर्षा के साथ मूसलधार ओलावृष्टि भी हुई। ओले इतने अधिक गिरे कि खेतों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक लगातार ओले गिरते रहे, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। विशेष रूप से सब्जी, गेहूं और दलहन की फसलों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार किसानों का कहना है कि इस समय फसल पकने की अवस्था में है, ऐसे में ओलावृष्टि से बालियां झड़ने और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।


Source: Dainik Jagran March 17, 2026 12:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */