Hindi NewsLocalPunjabMuktsarProcurement Agencies Paid 1328.69 Crores To The Concerned Farmersगेहूं की आवक तेज: खरीद एजेंसियों ने संबंधित किसानों को 1328.69 करोड़ की अदायगी कीमुक्तसर एक दिन पहलेकॉपी लिंकजिले की अनाज मंडियों में गत दिवस तक 7,37,115 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से जिले की विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 7,18, 479 मीट्रिक टन की गेहूं की खरीद की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसी विनित कुमार ने बताया कि पनग्रेन एजेंसी द्वारा 1,72,241 मीट्रिक टन, मार्कफैड एजेंसी द्वारा 2,03,451 मीट्रिक टन, पनसप एजेंसी द्वारा 1,76,910 मीट्रिक टन, वेयर हाऊस एजेंसी द्वारा 1,64,802 मीट्रिक टन व प्राईवेट खरीद 1075 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों द्वारा 3,72,801 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है व जिले की खरीद एजेंसियों द्वारा 1328.69 करोड़ रुपए अदायगी संबंधित किसानों को की जा चुकी है। संजय शर्मा जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर के अनुसार गेहूं की सुचारू ढंग से लदा-लदाई के लिए तकरीबन 2200 ट्रकों व वाहनों पर वीटीएस/जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाकर की जा रही है ताकि लदा लदा पर कड़ी नजर रखी जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि लिफ्टिंग की कोई समस्या नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar May 03, 2023 13:04 UTC