तीनों आरोपियों- नदीम, उसके भाई शकील व आजम पर रासुका की कार्रवाई की गई है. पुलिस को सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी, इसी के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की थी. दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, मध्य प्रदेश सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने विधायक को 100 करोड़ का ऑफर दियाराज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आने के बाद गौ हत्या के मामले में रासुका की यह पहली कार्रवाई है. राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का तो कभी विरोध किया नहीं. कांग्रेस धर्म के नाम पर न तो वोट मांगती है और न ही चंदा वसूलती है.
Source: NDTV February 08, 2019 02:37 UTC