Hindi NewsLocalHimachalRoad Closed Near Dorni Nala In Kullu Due To Heavy Rainग्रांफू-काजा मार्ग यातायात के लिए बंद: कुल्लू में दोरनी नाला के पास सड़क पर आया मलबा और चट्टानें, दोनों तरफ पर्यटक और कई वाहन फंसेकुल्लू 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकमार्ग अवरूद्ध होने के कारण दोनों तरफ पर्यटक वाहन समेत फंस गए हैं।हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ग्रांफू-काजा मार्ग भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। यह मार्ग दोरनीनाला के पास सड़क पर भारी मलबा और चट्टानेें आने के कारण बंद हुआ है। हालांकि, BRO की मशीनरियां मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं और मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है, परंतु इस मार्ग को बहाल करने में पूरा दिन लग जाएगा। पुलिस विभाग के अनुसार, यह मार्ग गुरुवार तक बहाल हो सकता है।लिहाजा, मार्ग अवरूद्ध होने के कारण दोनों तरफ पर्यटक वाहन समेत फंस गए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। बहरहाल इस मार्ग पर दोनों तरफ की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि इस मार्ग को कल सुबह यानी गुरुवार तक खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर सफर करने से परहेज करें। इस मार्ग के अवरूद्ध होने से जो यात्री फंसे हैं, उन्हें रेस्क्यू करने का कार्य जारी है।पागलनाला में आया मलबाकुल्लू जिले में भी बुधवार सुबह काफी बारिश हुई। जिस कारण कुल्लू जिला में भी कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। जबकि, लारजी-सैंज मार्ग में पागलनाला में भी मलबा सड़क पर आ गया। जिस कारण सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान सैंज घाटी से फल और सब्जी की गाड़ियां जो सब्जी मंडी के लिए जा रही थी, वे भी फंसी रहीं। लोगों ने बताया कि मार्ग बंद होने की जानकारी पुलिस प्रशासन और NHPC को दी गई। उसके बाद मार्ग को बहाल किया गया है, लिहाजा अब इस मार्ग पर आवाजाही सुचारु हो गई है।जिला मुख्यालय में भी भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं और निकास नालियां बंद होने के कारण मलबा सड़क पर बिखर गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 05:19 UTC