घर आई यह नई लग्जरी कार? एमएस धोनी को मिस रहीं साक्षी ने शेयर किया वीडियो - News Summed Up

घर आई यह नई लग्जरी कार? एमएस धोनी को मिस रहीं साक्षी ने शेयर किया वीडियो


​वायरल हो रहा है वीडियो उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- Major Mahi missing...। वह वीडियो में कार में घर के कैंपस में दाखिल होती हैं, जो घर के बगल में ही बने गैराज तक जाकर रुकती है। यह वीडियो साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने तो कॉमेंट करते हुए लिखा- अब वह कुछ दिन हमारे साथ होंगे..।​खरीदी है मस्टैंड? यही नहीं, इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें एक रेड कलर की लग्जरी कार दिख रही, जो शायद मस्टैंड है। तस्वीर के साथी साक्षी ने लिखा- घर पर स्वागत है.. माही मिसिंग यूं। शायद उन्होंने नई कार खरीदी है, जो शनिवार यानी धोनी के रवाना होने से ठीक एक दिन बाद घर पर पहुंची है। यह वही कार है, जिसमें वह वीडियो में घर के कैंपस के अंदर दाखिल होती दिख रही हैं।​कार और बाइक के शौकीन हैं धोनी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का लग्जरी कारों और बाइक्स का शौक किसी से छुपा नहीं है। उनके पास अलग-अलग मॉडल की बाइक्स, स्पोर्ट्स बाइक्स और कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इसमें हमर, ऑडी और रैंज रोवर तक शामिल हैं।


Source: Navbharat Times August 15, 2020 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */