घर में आग लगने से 5 लोग झुलसे: बेगूसराय में घर के अंदर सोई 4 महिला और एक बच्चा झुलसा, बुजुर्ग महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर - News Summed Up

घर में आग लगने से 5 लोग झुलसे: बेगूसराय में घर के अंदर सोई 4 महिला और एक बच्चा झुलसा, बुजुर्ग महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर


Hindi NewsLocalBiharFire In House Begusarai Village; Woman Died And Many Scorched In FireAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपघर में आग लगने से 5 लोग झुलसे: बेगूसराय में घर के अंदर सोई 4 महिला और एक बच्चा झुलसा, बुजुर्ग महिला की मौत, 2 की हालत गंभीरबेगूसराय 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में भर्ती है महिला।बेगूसराय जिले के गड़हारा वार्ड नंबर 11 के एक घर में आग लग गई। हादसे में झुलस कर जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, वहीं घर में सो रही तीन अन्य महिलाएं एवं बच्चा बुरी तरह झुलस कर इलाजरत है। शनिवार की रात सुलेखा खातुन, आसमां खातून, हलीमा खातून, यासमीन खातून एवं 10 वर्षीय मोहम्मद फारुख सभी घर में सो रहे थे।लोगों ने निकाला बाहररविवार की सुबह 3:00 बजे सुबह घर के दरवाजे की तरफ से आग की लपटे निकलने लगी। घर का दरवाजा बंद रहने तथा आग की लपटें दरवाजे की तरफ से ही आने के कारण घर में सोए लोग बाहर नहीं निकल पाए और धीरे-धीरे आग ने घर में सो रहे सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। चिल्लाने की आवाज पर स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह घर के एक हिस्से को तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को घर से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक सुलेखा खातून की मौत हो चुकी थी ।महिलाओं की हालत गंभीरसभी जले हुए महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है । डॉक्टर डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चे को छोड़कर अन्य सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल सभी महिलाएं 50% से अधिक जली हुई है। जबकि बच्चा 20% तक जला हुआ है। आग कैसे लगी। इसका खुलासा नहीं हुआ है। घर में किसी के द्वारा आग लगाकर इस घटना को अंजाम दिया गया या फिर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि चिकित्सक का कहनाा है घायलों की स्थिति देख कर इलेक्ट्रिक बर्न ही मालूम पड़ता है।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */