चंडीगढ़ में सुबह धूप निकलने के साथ छाए हुए हल्के बादल, गर्मी से कुछ राहत, आज का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता - Dainik Bhaskar - News Summed Up

चंडीगढ़ में सुबह धूप निकलने के साथ छाए हुए हल्के बादल, गर्मी से कुछ राहत, आज का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalChandigarhLight Clouds With Sunny Morning In Chandigarh, Some Relief From Heat, Today's Temperature Can Go Up To 38 Degreesआज बादलों के छाने से राहत: चंडीगढ़ में सुबह धूप निकलने के साथ छाए हुए हल्के बादल, गर्मी से कुछ राहत, आज का तापमान 38 डिग्री तक जा सकताचंडीगढ़ 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में आज हल्के बादल छाए हुए,हल्की बारिश के आसार। फाइल फोटोशहर में आज सुबह से धूप तो निकली है लेकिन उसमें ज्यादा तपिश नहीं है, आकाश में हल्के बादल छाए हुए है। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रह सकता है। शहर के लोग मानसून हवा की दिशा बदलने से उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी से लाेग परेशान हैं।माैसम विभाग का दावा है कि आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेने की वजह से बादल छाए हुए है। हल्की बूंदाबांदी हाे सकती है। रविवार काे दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। अभी न ताे बंगाल की खाड़ी में और न ही अरब सागर में वेदर सिस्टम बन रहा है।ऐसे में मानसून भी 8 जुलाई के बाद ही एक्टिव हाेने की संभावना है।आज दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। बुधवार को बादल छा सकते है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */