Hindi NewsLocalChandigarhRobbery In The House Of Additional Director Of Punjab Food And Supplies Departmentचंडीगढ़ में घर से लाखों के गहने चोरी: पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त निदेशक के सरकारी आवास से चोरों ने उड़ाए 20 लाख के जेवरचंडीगढ़ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकदोपहर में घर में घुसकर चोरों ने वारदात अंजाम दी। - प्रतीकात्मक तस्वीरचंडीगढ़ में सेक्टर-38 स्थित पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक के सरकारी फ्लैट से 20 लाख के जेवरात और 10 हजार की नकदी चोरी हो गई है। इन जेवरातों में सोने के कंगन, बालियां, अंगूठी समेत अन्य गहने शामिल हैं। आरोपियों ने इस वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। वारदात के समय महिला अधिकारी ड्यूटी पर गई थीं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।सेक्टर-38 के फ्लैट नंबर 1605 में पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त निदेशक सिमरजीत कौर अपने बेटे के साथ रहती हैं। रोजाना की तरह वह बेटे के साथ सेक्टर-39 स्थित विभाग में ड्यूटी पर चली गईं। दोपहर में उनका बेटा घर में खाना खाने के लिए आया। इस दौरान उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई है और अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था।इसकी सूचना सिमरजीत कौर और पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर 39 थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज किया। महिला अधिकारी ने बताया कि अलमारी से 10 हजार की नकदी, करीब 8 सोने के कंगन, 20 बालियां, कई अंगूठियों समेत अन्य जेवरात चोरी हुए हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 13:29 UTC