चंडीगढ़ में भाजपा के काफिले पर हमला: किसानों ने मेयर रविकांत शर्मा और वरिष्ठ नेता की गाड़ियों के शीशे तोड़े, डंडे ईंट और पत्थर मारे - News Summed Up

चंडीगढ़ में भाजपा के काफिले पर हमला: किसानों ने मेयर रविकांत शर्मा और वरिष्ठ नेता की गाड़ियों के शीशे तोड़े, डंडे ईंट और पत्थर मारे


Hindi NewsLocalChandigarhThe Farmers Atack On Mayor Ravikant Sharma And Senior Leader Sanjay Tandon, Pelted Bricks And Stonesचंडीगढ़ में भाजपा के काफिले पर हमला: किसानों ने मेयर रविकांत शर्मा और वरिष्ठ नेता की गाड़ियों के शीशे तोड़े, डंडे ईंट और पत्थर मारेचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकभाजपा नेताओं का विरोध करने सेक्टर 48 पहुंचे किसान।भाजपा नेता 48 मोटर मार्केट में अभिवादन समारोह खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थेचंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया। किसानों ने मेयर रविकांत शर्मा और भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान व हिमाचल के सह-प्रभारी संजय टंडन और अन्य नेताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। भाजपा नेता नरिंदर चौधरी के मुताबिक, उनकी गाड़ियों पर डंडे, ईंट व पत्थर से हमला किया गया।यह घटना तब घटी, जब सेक्टर 48 मोटर मार्केट में भाजपा नेता अभिवादन समारोह खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। कहा जाता है कि मेयर की गाड़ी किसी तरह से बचते हुए निकली। शुक्रवार को भाजपा के कार्यक्रम के विरोध में किसान मोर्चा की तरफ से वीडियो और ऑडियो जारी कर दी गई थी। शनिवार को एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बावजूद इसके किसानों ने हमला बोल दिया।विवाद के बाद बीजेपी नेता पहुंचे सेक्टर 31 थानेघटना के बाद भाजपा नेता और समर्थकों ने सेक्टर 31 थाने पहुंचकर घेराव किया। इसकी सूचना मिलते ही SSP कुलदीप चहल और SP सिटी केतन कुमार ने पहुंचकर दोनों पार्टियों को समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 08:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */