Hindi NewsLocalChandigarhBike Riding Robbers First Asked For Bidi Then Looted 11 Thousand Cashचंडीगढ़ में रात 2 बजे दो भाइयों से लूट: बीड़ी मांगने के बहाने बीच राह रोका, फिर पिस्टल तानकर और चाकू दिखाकर छीने 11 हजार रुपएचंडीगढ़ 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांकेतिक तस्वीरचंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास एक पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने दो भाइयों को पहले रोककर बीड़ी मांगी। उसके बाद पिस्टल और चाकू दिखाकर 11 हजार की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद संबंधिथ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बता दें कि शिकायतकर्ता मोहाली के आंबेडकर कॉलोनी निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई सर्वेश कुमार के साथ ट्रैक्टर कंपनी में पार्ट्स बनाने का काम करता है। रात करीब डेढ़ बजे रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर भाई सर्वेश के साथ घर जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो को किराए तय कर लिया, लेकिन ऑटो वाले ने उन्हें काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पहले ही छोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाई पैदल ही अपने घर की तरफ चल पड़े। काली बाड़ी लाइट प्वाइंट से थोड़ा आगे पहुंचे तो पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों भाइयों से बीड़ी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया, तो तीनों ने तंबाकू मांगा। इसके बाद बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने सर्वेश के सीने पर पिस्टल तान दी और लूट को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू क र दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 06:33 UTC