चंडीगढ़ / 9 नए केस सामने आए, अब तक कुल 146 कोरोना पॉजिटिव, नई चेन मिलने से पॉजीटिव मरीजों के बढ़ने की आशंका - News Summed Up

चंडीगढ़ / 9 नए केस सामने आए, अब तक कुल 146 कोरोना पॉजिटिव, नई चेन मिलने से पॉजीटिव मरीजों के बढ़ने की आशंका


नए स्थानों से आए केसों को लेकर प्रशासन चिंतितमलोया और सेक्टर-26 से पॉजिटिव आए मरीज किनके संपर्क में आएदैनिक भास्कर May 08, 2020, 01:42 PM ISTचंडीगढ़. शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर में 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें शहर की सबसे प्रभावित कॉलोनी बापूधाम के 7 मरीज हैं। इसके अलावा मलोया और सेक्टर-26 से पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से प्रशासन चिंतित हो गया है। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की नई चैन मिलने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।पता लगाएगा प्रशासनअब प्रशासन की ओर से यह पता लगाया जाएगा कि नए क्षेत्र से जो पॉजिटिव केस आए है, वह किनके संपर्क में आने से हुए। शहर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। प्रशासन की ओर से काफी संख्या में लोगों के सैंपलों को टेस्ट किया जा रहा है। दोपहर और शाम को फिर रिपोर्ट आने वाली है।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 04:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */