डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला जो आमतौर पर लाइव प्रसारण में नहीं होता। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे, तभी उन्हें अचानक बताया गया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप तुरंत उनसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें बीच इंटरव्यू से उठकर व्हाइट हाउस जाना पड़ा।लाइव इंटरव्यू के बीच आया बुलावा यह घटना उस समय हुई जब स्कॉट बेसेंट स्काई न्यूज के साथ बातचीत कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान एक महिला की आवाज सुनाई दी जिसने कहा, "राष्ट्रपति आपको तुरंत बुला रहे हैं।" इसके बाद एंकर विलफ्रेड फ्रॉस्ट ने कहा, "जल्द मिलते हैं, मिस्टर सेक्रेटरी" और बेसेंट इंटरव्यू छोड़कर चले गए।करीब दो घंटे बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। एंकर विलफ्रेड फ्रॉस्ट ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी लाइव टीवी इंटरव्यू को इस तरह बीच में रुकते देखा है। उन्होंने बेसेंट से पूछा कि राष्ट्रपति ट्रंप कैसे हैं और क्या ईरान से जुड़े सैन्य अभियान के कारण उन पर दबाव है।U.S. Treasury Secretary Scott Bessent was abruptly pulled from a live interview after being told “the President wants you right away.”After returning, his voice was noticeably shaken. pic.twitter.com/jx5CamFi03 — Clash Report (@clashreport) March 13, 2026 ट्रंप के मूड पर क्या बोले बेसेंट स्कॉट बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अच्छे मूड में हैं और ईरान से जुड़ा मिशन तय समय से बेहतर चल रहा है।उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है जो इस स्थिति को संभाल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका किशोर बेटा सेना में जाना चाहे तो वह निश्चिंत होकर उसे भेज सकते हैं। बेसेंट ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से लेकर सेना के शीर्ष अधिकारियों तक सभी पर भरोसा है। उन्होंने डैन केन और पीट हेगसेथ का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपने बच्चे की जान भी इनके भरोसे छोड़ सकते हैं। यह बयान उन्होंने सेना के नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए दिया।हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर भी चर्चा बेसेंट ने यह भी कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन टैंकरों को सुरक्षित निकालने के लिए कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए जरूरी हो सकता है क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया है। इस समुद्री मार्ग से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस गुजरता है।
Source: Dainik Jagran March 14, 2026 14:02 UTC