चांदी ₹12 हजार गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: सोना ₹902 सस्ता होकर ₹1.36 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई गिरावट - News Summed Up

चांदी ₹12 हजार गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: सोना ₹902 सस्ता होकर ₹1.36 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई गिरावट


Hindi NewsBusinessGold Price Today (8 January 2026); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business Newsचांदी ₹12 हजार गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: सोना ₹902 सस्ता होकर ₹1.36 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई गिरावटनई दिल्ली 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 902 रुपए गिरकर 1,35,773 रुपए पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को ये 1,36,675 रुपए पर था।वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,174 रुपए कम होकर 2,35,826 रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल ये 2,48,000 रुपए पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है।सोने-चांदी में प्रॉफिट बुक कर रहे निवेशक केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि चांदी के रेट कल ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे ऐसे में कई निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इससे आज चांदी के दाम में बढ़ी गिरावट है। वहीं सोने में भी निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं।हालांकि ये गिरावट लम्बी नहीं चलेगी। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुईपिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।सोने-चांदी में ETF के जरिए कर सकते हैं निवेशअगर आप कल छोटी रकम के साथ सोने या चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड या सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं।गोल्ड या सिल्वर ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना-चांदी नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने-चांदी के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा।ETF से निवेश के फायदेकोई स्टोरेज प्रॉब्लम नहीं: डिजिटल फॉर्म में डीमैट अकाउंट में रहता है।डिजिटल फॉर्म में डीमैट अकाउंट में रहता है। कम खर्च: कोई GST या मेकिंग चार्ज नहीं, सिर्फ कम एक्सपेंस रेशियो।कोई GST या मेकिंग चार्ज नहीं, सिर्फ कम एक्सपेंस रेशियो। आसानी से खरीद-बिक्री: स्टॉक एक्सचेंज पर रियल-टाइम ट्रेडिंग।स्टॉक एक्सचेंज पर रियल-टाइम ट्रेडिंग। प्योर एक्सपोजर: गोल्ड ETF 99.5% प्योर गोल्ड ट्रैक करता है, सिल्वर भी हाई प्योरिटी।गोल्ड ETF 99.5% प्योर गोल्ड ट्रैक करता है, सिल्वर भी हाई प्योरिटी। डाइवर्सिफिकेशन: पोर्टफोलियो में स्थिरता, इन्फ्लेशन से बचाव।पोर्टफोलियो में स्थिरता, इन्फ्लेशन से बचाव। SIP: छोटी रकम से शुरू कर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 13:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */