चाकुलिया में मिलावटी खाद्य तेल की हुई जांच - News Summed Up

चाकुलिया में मिलावटी खाद्य तेल की हुई जांच


संवाद सूत्र, चाकुलिया : जमशेदपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव की अगुवाई में एक टीम ने बुधवार को चाकुलिया का दौरा कर खाद्य सामग्री बेचने वाले कई दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम का ध्यान सबसे अधिक मिलावटी खाद्य तेल पर रहा। कई दुकानों से सरसों तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु एकत्रित कर टीम अपने साथ ले गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव ने बताया कि यह जांच अभियान फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआइ) द्वारा चलाया जा रहा है। एकत्रित किए गए नमूनों को जांच हेतु कोलकाता भेजा जाएगा। 20-25 दिनों में रिपोर्ट आने के बाद खाद्य तेल की शुद्धता का पता चल पाएगा। जांच टीम में शामिल सुमंत बागती ने बताया कि सरसों तेल में मिलावट की शिकायत के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। जांच के दौरान यह पाया गया कि खाद्य सामग्री बेचने वाले चाकुलिया के अधिकांश दुकानदारों के पास इससे संबंधित लाइसेंस नहीं हैं। सरकारी प्रावधान के मुताबिक सभी खाद्य सामग्री विक्रेता चाहे जनरल स्टोर हो या होटल अथवा ठेलेवाले, सभी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसकी प्रक्रिया बेहद सरल है। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर 15 दिनों में लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई किराना दुकानों में ऐसे ब्रांड के सरसों तेल पाए गए हैं, जिनकी गुणवत्ता संदिग्ध है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर निर्माता कंपनियों व विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। एमआइटीएम के छह विद्यार्थियों का प्लेसमेंट : कोरोना काल में एक तरफ जहां कई लोगों का रोजगार चला गया, वहीं गालूडीह के चुरिदा गांव स्थित मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कई विद्यार्थियों को रोजगार मिला। एमआइटीएम के मेकैनिकल विभाग के अंतिम वर्ष के छह विद्यार्थियों को कोरोना काल मे रोजगार उपलब्ध हुआ। रोजगार मिलने से संस्थान के विद्यार्थी एवं प्रबंधकों में प्रसन्नता है।विद्यार्थियों का प्लेसमेंट आदित्यपुर के मल्टीटेक ग्रुप ऑफ कंपनी में हुआ है। कंपनी परिसर में प्रबंधन निदेशक अतुल दुआ, सुरेंद्र गंडीया, प्लांट हेड सुनील कुमार सिन्हा, ईश्वरी प्रसाद व विनोद आर्या ने संस्थान के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। चयनित विद्यार्थियों में सौरभ प्रधान, जगन्नाथ महतो, सुनील शर्मा, अमित दे, अमृतेश विश्वास व मनीष शर्मा शामिल हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 03, 2021 01:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */