नई दिल्ली, एएनआइ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के डीआरडीओ (DRDO) के बनाए हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम को शनिवार को लाल किले पर तैनात किया गया। यह सिस्टम 3 किमी तक किसी भी माइक्रो ड्रोन का पता लगा सकता है और लेजर हथियार का उपयोग करके उसे नीचे गिरा सकता है।DRDO-developed anti-drone system deployed near Red Fort today on #IndependenceDay. The system can detect and jam micro drones up to 3 kilometres and use laser to bring down a target up to 1-2.5 kilometres depending on the wattage of laser weapon. pic.twitter.com/uyraH5XNzF — ANI (@ANI) August 15, 2020प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लाल किले पर ध्वजारोहण किया करेंगे। जहां से वह भाषण दिया, उसे सामने से बुलेट प्रूफ शीशे से पहली बार कवर किया गया है। लाल किले की 10 किलोमीटर की परिधि में जगह-जगह मचान और मोर्चा बनाए गए हैं, जहां अत्याधुनिक हथियारों से लैश अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं। माँ भारती के लाखों बेटों और बेटियों के देश को आजाद करने का त्याग और संकल्प ही आज स्वतंत्र भारत में सांस लेने में सक्षम होने का कारण है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है। यह एक दिन भी है जिसमें सेना, अर्धसैनिक और पुलिस सहित सुरक्षाकर्मियों का आभार व्यक्त किया जाता है।Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 15, 2020 05:37 UTC