'चाचाजी जपना हरिनाम...', रोहिणी आचार्य ने पलायन के मुद्दे को लेकर नीतीश पर चलाया सियासी तीर - News Summed Up

'चाचाजी जपना हरिनाम...', रोहिणी आचार्य ने पलायन के मुद्दे को लेकर नीतीश पर चलाया सियासी तीर


डिजिटल डेस्क, पटना। राजद नेता Rohini Acharya ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी लगातार यह कहते थे कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो बिहार से होने वाला पलायन रुक जाएगा। रोहिणी ने कहा कि उस समय सरकार ने रोजगार और विकास के कई बड़े वादे किए थे। लेकिन अब हालात को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए हैं।‘खुद ही पलायन करने की तैयारी’रोहिणी आचार्या ने अपने बयान में कहा कि विडंबना देखिए, पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री खुद ही बिहार से पलायन करने जा रहे हैं।उन्होंने इसे बिहार की राजनीति की बड़ी विडंबना बताया। रोहिणी ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सरकार को चुना था, उन उम्मीदों पर अब सवाल उठ रहे हैं।उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आ गया है।कविता के जरिए कसा तंजरोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए एक कविता की पंक्तियां भी लिखीं।उन्होंने कहा, 'पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम।'रोहिणी ने आगे लिखा कि अब उनके चाचा के हिस्से में सिर्फ 'जपना हरिनाम' ही बचा है। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक व्यंग्य किया है।सियासी बयान से बढ़ी हलचलरोहिणी आचार्या के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनका यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष की लगातार हो रही आलोचना का हिस्सा माना जा रहा है।


Source: Dainik Jagran March 09, 2026 11:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */