चीन में बाढ़ से तबाही: 24 घंटे में 18 इंच बारिश हुई, 12 लोगों की जान गई और 2 लाख को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया - News Summed Up

चीन में बाढ़ से तबाही: 24 घंटे में 18 इंच बारिश हुई, 12 लोगों की जान गई और 2 लाख को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया


Hindi NewsInternationalChina Henan Zhengzhou Flood Photos Twelve Death Two Lakh People Relocated Apple IPhone Productionचीन में बाढ़ से तबाही: 24 घंटे में 18 इंच बारिश हुई, 12 लोगों की जान गई और 2 लाख को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गयाचीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है, जिसकी चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो गई है। करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। हेनान प्रांत के झेंग्झो शहर में मंगलवार शाम 5 बजे तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 457.5 मिलीमीटर (18 इंच) बारिश हुई। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में बिजली चली गई। सड़कें पानी में डूब गईं। यह शहर दुनिया में एप्पल आईफोन के प्रोडक्शन का सबसे बड़ा बेस है।झेंग्झो रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक ट्रेनें रोक दी गई हैं। यहां के हवाई अड्डे पर शहर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। बाढ़ के चलते 80 से अधिक बसों की सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। 100 से अधिक बसों के रास्ते बदले गए हैं। सबवे सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।बाढ़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई सड़कें पानी में पूरी तरह से डूब गई हैं।सबवे सुरंग में पानी घुसने से ट्रेन में कई यात्री फंसेबारिश का पानी शहर की लाइन फाइव की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए। पुलिस अधिकारी, दमकलकर्मी और अन्य स्थानीय उप जिला कर्मी मौके पर बचाव के काम में जुटे हैं। हालांकि सबवे में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है और यात्री सुरक्षित हैं।बारिश का पानी शहर की लाइन फाइव की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए।बाढ़ से फूड सप्लाई में रुकावटहेनान की फैक्ट्री एक दिन में 5 लाख आईफोन बना सकती है। लोकल लोग इस प्रांत के झेंग्झो शहर को आईफोन सिटी कहते हैं। कंपनी हालात पर नजर बनाए हुए है। हेनान चीन का दूसरा सबसे बड़ा फूड सप्लायर प्रांत भी है। ऐसे में फूड सप्लाई में भी रुकावट आई है। यहां देश की गेंहू की फसल का करीब एक चौथाई हिस्सा उगाया जाता है। साथ ही यह फ्रोजेन फूड प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर भी है। यहां से कोयले और मेटल्स की भी सप्लाई होती है।बाढ़ के चलते 80 से अधिक बसों की सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। 100 से अधिक बसों के रास्ते बदले गए हैं। सबवे सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद की गई हैं।राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बाढ़ को बेहद गंभीर बतायाराष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बाढ़ को बेहद गंभीर बताया है। स्टेट मीडिया में जिनपिंग के हवाले से कहा गया है कि कुछ बांध टूट गए हैं। लोग घायल हुए हैं। जान-माल का नुकसान पहुंचा है। बाढ़ ने हालात को गंभीर बना दिया है। जिनपिंग ने अधिकारियों से राहत और बचाव से जुड़े काम तेज करने के लिए कहा है।बाढ़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई सड़कें पानी में पूरी तरह से डूब गई हैं।रेस्तरां में सोफे पर सोकर रात गुजारनी पड़ी: बाढ़ पीड़ित56 साल के रेस्तरां मैनेजर वांग गुइरोंग ने बताया कि उन्हें रेस्तरां में सोफे पर सोकर रात गुजारनी पड़ी, क्योंकि उनके घर में बिजली की सप्लाई नहीं है। बाढ़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट ग्रिड झेंग्झो पॉवर सप्लाई कंपनी का कहना है कि बारिश की वजह से डाउनटाउन सबस्टेशन को बंद कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 11:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */