लोकप्रिय संदेश एप व्हॉट्सएप्प या व्हॉट्सएप (WhatsApp) ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा उसके प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने के कई मामले सामने आए हैं. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह राजनीतिक दलों के साथ इस बारे में बातचीत कर रही है तथा उन्हें यह बता रही है कि इस तरह के दुरुपयोग पर उनके खातों को बंद किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हम चीजों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि व्हॉट्सएप का दुरुपयोग हो रहा है. भारत में व्हाट्सएप्प के 20 करोड़ मासिक यूजर्स हैं और यह कंपनी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित नियमों के तहत उनके अपनी सेवाओं के दुरुपयोग और हिंसा फैलाने से रोकने के लिए एक उचित प्रक्रिया का पालन करना होगा.
Source: NDTV February 07, 2019 04:41 UTC