चोरी का माल जमीन में दबाया: बदमाशों ने पूछताछ में बताया- गल्ला मंडी के मैदान में गड्‌ढा खोदकर छिपा दिया, तीन लोग गिरफ्तार - News Summed Up

चोरी का माल जमीन में दबाया: बदमाशों ने पूछताछ में बताया- गल्ला मंडी के मैदान में गड्‌ढा खोदकर छिपा दिया, तीन लोग गिरफ्तार


Hindi NewsLocalMpGwaliorMorenaWhen Asked Strictly To The Suspects, They Broke Down, Said By Digging A Pit In The Ground Of Galla Mandi, The Police Arrested Three Thieves. चोरी का माल जमीन में दबाया: बदमाशों ने पूछताछ में बताया- गल्ला मंडी के मैदान में गड्‌ढा खोदकर छिपा दिया, तीन लोग गिरफ्तारमुरैना 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबरामद किए जेवरों के साथ एडिशनल एसपी।जौरा कस्बे के गोकुलधाम कॉलोनी में आठ दिन पहले वारदात को दिया था अंजामगोकुलधाम कॉलोनी में दो-तीन जून की दरम्यानी रात को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा चुराए गए जेवर भी मिल गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुराए माल को गल्ला मंडी के प्रांगण में गड्‌डा खोद कर छुपा दिया है।बता दें, वार्ड क्रमांक 9, गोकुलधाम कॉलोनी निवासी, रामनिवास पुत्र सुवालाल शर्मा के घर से दो-तीन जून की दरमियानी रात चोरी हुई थी। चोरों ने घर में घुसकर बेड के अंदर एक डिब्बे में रखे सोने के चांदी के जेवरात व नकदी चुराए थे। मामले की रिपोर्ट उन्होंने जौरा थाने में अगले ही दिन लिखाई । पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गहने व अन्य सामान मंडी प्रांगण के पास जमीन में गढडा खोदकर गाड़ दिए हैं।चोरी गए जेवर जो पुलिस ने बरामद किएपुलिस ने चोरों की निशानदेही पर जब जाकर गड्‌ढा खुदवाया तो सामान मिल गया। पुलिस को चोरी किए गए तीन लाख रुपए कीमत के गहने मिल गए। गहनों में पांच तौला बजनी सोने का लंबा हार,अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी सहित अन्य चांदी के जेवरात व आधार कार्ड था। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 14:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */