Hindi NewsLocalRajasthanThe Accused Who Was Caught By The Police Had Stolen Explosives From A Mineचोरी के विस्फोटक से उड़ाया था संतु का घर: घर को उड़ाने के लिए काफी दिनों से कर रहे थे प्लानिंग, माइंस से चोरी किया था विस्फोटकभीलवाडा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंतु देवी का घर उड़ाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी।जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में मोड़ी मगरी पर स्थित संतु देवी के मकान को विस्फोट से उड़ाने के मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि संतु देवी के घर को उड़ाने के लिए उपयोग में लिया गया विस्फोट को एक आरोपी ने माइंस से चुराया था। संतु देवी के मकान को उड़ाने की प्लानिंग आरोपियों ने काफी समय पहले कर दी थी और मौका मिलते ही 25 जून को उसके मकान को विस्फोटक से उड़ा दिया। रायपुर पुलिस ने संतु देवी के मकान को उड़ाने के मामले में कैलाश नाथ पुत्र लेहरु नाथ, पारस पुत्र लक्ष्मण गुर्जर व सूखा पुत्र कालू भील को गिरफ्तार किया था। इस मामले की पुलिस ने पूरी तरह जांच करने के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को जेल भेज दिया है।रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जून की रात को आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री से संतु देवी का घर उड़ाया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सूखा पुत्र कालू भील मसूदा क्षेत्र की एक खदान में दिहाड़ी मजदूरी करता था। आरोपियों द्वारा संतु देवी को घर के उड़ाने की प्लानिंग लॉकडाउन से पहले कर दी गई थी। प्लांनिग करने के बाद सुखा भील ने माइंस से एक आईडी और पांच गुल्ले चोरी कर छिपा दिए थे। इन सब के लिए मुख्य आरोपी कैलाश नाथ ने सूखा भील को रुपए का लालच भी दिया था।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 05:15 UTC