Hindi NewsLocalChhattisgarhJanjgirSaktiGangrape With A Minor In Chhattisgarh, Chhattisgarh Crime News, Sakti Crime Newsछत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से गैंगरेप: घर के बाहर टहल रही थी, बहला फुसलाकर ले गए आरोपी, फिर किया दुष्कर्मसक्ती 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी लड़की को छोड़कर भाग गए थे। मगर लड़की घर पहुंची। उसने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। फिर आरोपियों को पकड़ा गया है। (फाइल फोटो)सक्ती जिले में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान आरोपी पहुंचे। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को लड़की रात के 9.30 बजे के आस-पास खाना खाकर टहल रही थी। तभी उसी समय गांव के रहने वाले युवक उसके घर के पास पहुंच गए। उन्होंने लड़की से बात करना शुरू किया। इसके बाद बातों में फंसाकर अपने साथ ले गए।किसी तरह से भागकर पहुंची लड़कीआरोपी लड़की को अपने साथ एक तालाब के पास ले गए थे। यहां उन्होंने लड़की से रेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। उधर, लड़की भी किसी तरह से अपने घर पहुंची। फिर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में रघुनंदन साहू (23) और रविंद्र बरेठ(22) को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पढ़ाई छोड़ चुकी थी, घर में ही रहती थीपुलिस ने बताया कि आरोपी रघुनंदन साहू खाना-पीने बनाने का काम करता था। वहीं रविंद्र बरेठ पेट्रोल पंप में काम किया करता था। जबकि लड़की ने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। वह घर में रहती थी।गैंगरेप की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं..छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप:चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए मोहल्ले के युवक, फिर गोदाम में किया दुष्कर्म20 दिन पहले कोरबा जिले में 7 साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोपी युवक उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद उससे एक गोदाम में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची, तब जाकर पूरा मामला सामने आया था। पूरी खबर पढ़िएछत्तीसगढ़ में युवती से गैंगरेप:सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म, 4 युवक हिरासत में लिए गए, पिकनिक मनाने गए थे सभी24 दिन पहले एक दिन पहले अंबिकापुर शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया था। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पढ़ें पूरी खबर
Source: Dainik Bhaskar May 14, 2023 22:37 UTC