छत्तीसगढ़ : राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा - News Summed Up

छत्तीसगढ़ : राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा


बिलासपुर।मुख्यमंत्री डॉ. ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने की घोषणा की है। यह सुविधा जनवरी 2016 से प्रदान की जाएगी। सीएम की इस घोषणा के बाद प्रदेश कर्मचारियों की लंबे समय से चली अा रही मांग पूरी हो गई।- बिलासपुर दौरे के दौरान कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम रमन सिंह ने बताया कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को जनवरी 2016 की स्थिति में सीधी भर्ती या पदोन्नति के जरिए 30 साल की सेवा पूरी करने पर इसका लाभ मिलेगा।- अब तक कर्मचारियों को तीन स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाता रहा है। इस घोषणा के लागू होने के बाद राज्य सरकार पर 100 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। वहीं कर्मचारियों में इसे लेकर खुशी की लहर है।- प्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने कहा कि यह हम लिपिक साथियों के आंदोलन की जीत है। पांच चरणों के आंदोलन का सुखद परिणाम सामने आया है, लिपिक वेतनमान सुधार भी शीघ्र होगा इस हेतु हम आशान्वित हैं।- रोहित तिवारी ने बताया कि संघ वेतनमान सुधार की दिशा मॆ 1900 का 2400 करने के लिया भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही उक्त मांग को भी पूर्ण करेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष दादा चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व मॆ यह जीत प्रदेश के सक्रिय मंच के सिपाहियों की मेहनत को समर्पित है।कंटेंट : जॉन राजेश पॉल


Source: Dainik Bhaskar August 01, 2018 11:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */