Hindi NewsLocalBiharPolice Raid In Chhapra Jail; Prisoners Photos Viral On Social Mediaछपरा मंडल कारा में छापेमारी: भारी पुलिस बल के साथ डीएम-एसपी ने 2 घंटे तक की छापेमारी, मोबाइल चलाते हुए वायरल हुई थी तस्वीरेंछपरा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकछपरा मंडल कारा में छापेमारी करने पहुंचे अधिकारी।छपरा मंडलकारा में बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया। अहले सुबह से डीएम और एसपी जेल के अंदर पहुंच गए। इसके बाद छापेमारी शुरू कर दी गई। छापेमारी के समय ज्यादतर कैदी सो रहे थे। कुछ दिनों पहले जेल के अंदर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें कैदी मोबाइल चलाते हुए दिखे थे।2 घंटे तक चली छापेमारीडीएम और एसपी की निगरानी में करीब 2 घंटे तक छापेमारी चलती रही। जिसमें छपरा मंडल के सभी वार्ड एवं परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। पिछले कुछ दिनों से जेल के अंदर की कई तरह की सूचनाएं डीएम और एसपी के पास पहुंच रही थी। इस वजह से ही छापेमारी करने का फैसला किया गया।वायरल हुई थी तस्वीरेंकुछ दिनों पहले भी फोटोज वायरल होने पर कारा अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा के द्वारा मंडल कारा के एक-एक वार्ड की गहन तलाशी ली गई थी। उस दौरान अलग-अलग वार्डो से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इस दौरान मंडल कारा अधीक्षक श्री सिन्हा ने बताया कि छापेमारी सुबह 5:00 से लेकर 6:40 तक चली है। जेल में छापेमारी के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार,सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, सहित टाउन थाना,मुफ्फसिल थाना,भगवान बाजार थानाध्यक्ष और सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 03:45 UTC