Hindi NewsLocalBiharYouth Shoot Dead By Criminals In Chhapra; Bihar Crime Latest Newsछपरा में युवक को मारी गोली: कॉल करके युवक को पहले घर से बुलाया बाहर, फिर अपराधियों ने मार दी गोली, मौके पर ही मौतछपरा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक की फाइल फोटो।छपरा के मढ़ौरा में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जमाल पुर निवासी उमेश सिंह के पुत्र मुकेश कुमार(22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मुकेश का शव गांव के ही कुछ दूरी पर स्थित कोल्हुआ विद्यालय के पास से मिला है। परिजनों के मुताबिक युवक को कॉल करके घर से बुलाया गया था।सिर में लगी थी गोलीहत्या के घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोग लोगो के मन मे भय व्याप्त हो गया है। इस मामले में युवक के चाचा रमेश सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग एक साथ खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी मुकेश कुमार के मोबाइल पर किसी का फोन आया, परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर वह घर से निकला, परिजन फिर सो गये, सुबह किसी ने कोल्हुआ स्कुल के पास मुकेश के बॉडी को देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन पहुँचे तो मुकेश की मौत हो चुकी थी और उसके सिर में गोली लगी हुई थी। मृतक के मोबाइल से हत्या का राज खुलने का आसार है।मोबाइल लॉक खुलने के बाद होगा खुलासाअपराधियों ने हत्या के नियत से मुकेश के सिर में गोली मारी है, जिससे मुकेश की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई । मुकेश के सिर में एक गोली लगी है। हत्या के तरीका से प्रतीत होता है कि अपराधियों द्वारा पूर्व से सुनियोजित तरीके से हत्या का योजना बना मृतक को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम में भेजने की प्रक्रिया हो रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश का मोबाइल लॉक है खुलने के बाद ही पता चलेगा कि उसके मोबाइल पर रात्रि में किसका फोन आया था। इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 05:40 UTC