छात्रों की सुनीं समस्याएं - News Summed Up

छात्रों की सुनीं समस्याएं


\Bएनबीटी न्यूज, हापुड़\Bलॉकडाउन में फंसे हुए छात्रों के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उसका हल निकालने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान गढ़ नगर के बीबीए छात्र सौरभ चौहान ने बताया कि इस समय विश्वविद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन क्लास चल रही हैं, जिसमें हर छात्र के पास लैपटॉप नहीं होने के कारण बहुत से छात्र इसको जॉइंन करने में असमर्थ हैं, इसलिए क्लास में भाग नहीं ले पा रहे हैं। सिंभावली के बीसीए छात्र आदित्य शर्मा ने भी ऑनलाइन क्लास से ज्यादा लाभ नहीं होने की बात कही। इन सभी छात्रों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए विवि से बात की जाएगी और कुछ हल निकाला जाएगा। इसके बाद उन्होंने सभी से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी अपील की।


Source: Navbharat Times May 08, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */