Hindi NewsLocalRajasthanAlwarThe Case Of Sheolalpura Locality In Alwar City, There Was A Quarrel Over The Matter Of Eating Foodछोटे भाई से झगड़े के बाद सुसाइड: खाने की बात को लेकर किशोरी से हुई थी कहासुनी, कुछ देर बाद कमरे में गई, चुन्नी से लगा ली फांसीअलवर 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में पहुंचे परिजन।अलवर शहर के श्योलालपुरा मोहल्ले में छोटे भाई से बड़ी बहन झगड़ा हुआ। इसके बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झगड़ा खाने की बात को लेकर हुआ था।चुन्नी बांधकर झूल गईकोतवाली पुलिस ने बताया कि रूपाली पुत्री खेमचंद व उसका छोटा भाई मंगलवार दोपहर घर पर थे। दाेनों के बीच कुछ खाने की चीज को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके कुछ देर बाद ही रूपाली (13) ने घर के दरवाजे के ऊपर के रोशनदान से चुन्नी काे फंदा बना लटक गई। उसे परिवार लोग अस्पताल लेकर आए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।घर पर चारों भाई-बहन थेपुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे आत्महत्या की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस पहुंची, शव को नीचे उतार लिया गया था। रूपाली के पिता खेमचंद कोली के अनुसार, वह काम पर गए थे। घर पर चारों भाई बहन थे।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 13:18 UTC