जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या, सात पर केस - News Summed Up

जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या, सात पर केस


खड़क मंगोली गेट नंबर-3 के पास एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने युवक को पहले जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और फिर चाकू हमलाकर उसके मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जासं, पंचकूला : खड़क मंगोली गेट नंबर-3 के पास एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने युवक को पहले जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और फिर चाकू हमलाकर उसके मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक करन की पत्नी काजल की शिकायत पर मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।वारदात मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। खड़क मंगोली में गेट नंबर -3 के पास रहने वाला करन अपने दोस्त अमित कुमार की बर्थडे पार्टी में गया था। पार्टी में डीजे चल रहा था। डांस के दौरान करन को अमित सहित सात लोगों ने शराब के नशे में धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर गया। धक्का देने की बात को लेकर करन ने विरोध किया। इस पर अमित सहित उसके दोस्त विशाल, विनय, बाबा, गौरव सहित अन्य ने हमला कर दिया। आरोप है कि करन के पेट में अमित ने चाकू से तीन बार वार कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपित फरार हो गए।करन की मौत के बाद इसकी सूचना उसकी पत्नी काजल को सुबह 6 बजे मिली। काजल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने करन का शव सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करन का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 06, 2021 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */