जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री के लापता अधिकारी का शव मिला - News Summed Up

जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री के लापता अधिकारी का शव मिला


जबलपुर की रक्षा सामग्री की फैक्ट्री (जीसीएफ) के एक लापता अधिकारी का शव बरामद किया गया. लापता अधिकारी का शव आज शाम चार बजे फैक्ट्री के सेक्शन दो में मार्ग पर स्थित पुल के बगल से जाने वाले रास्ते पर मिला. सीबीआई की जांच टीम जब 17 जनवरी को दोबारा फैक्ट्री में जांच करने पहुचीं थी तभी से अधिकारी खटुआ लापता थे. VIDEO : भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व डीजी ने बेटे के साथ आत्महत्या कीपुलिस के मुताबिक लापता फैक्ट्री कर्मी की लाश के पास से सूखा हुआ खून मिला है. एसपी अमित सिंह का कहना है कि पहले उन्हें शक था कि खटुआ ने आत्महत्या की है लेकिन सिर पर चोट के निशान से साफ हो रहा है कि उनकी हत्या की गई है.


Source: NDTV February 07, 2019 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */