जब राहुल गांधी की हुई यमराज से मुलाकात... ये दो शब्द बोलकर छुड़ाया पीछा - News Summed Up

जब राहुल गांधी की हुई यमराज से मुलाकात... ये दो शब्द बोलकर छुड़ाया पीछा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान बस में उनकी मुलाकात यमराज की पोशाक पहने एक व्यक्ति से हुई। जो उनसे स्वास्थ्य नीतियों को लेकर बातें कर रहा है।राहुल गांधी की यमराज से मुलाकात इस मजेदार बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'कल केरल के बालुस्सेरी में मेरी मुलाकात यमराज से हुई। हालांकि बस में मुझे या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के नेताओं को देखकर वे अधिक खुश नहीं हुए होंगे।क्योंकि यूडीएफ की प्रस्तावित स्वास्थ्य योजना 'ओम्मन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम' के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह योजना लागू होते ही यमराज बेरोजगार हो जाएंगे, क्योंकि लोग बीमारी से बच जाएंगे और अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ जाएगी, लेकिन कोई बात नहीं हम उनके लिए दूसरी नौकरी ढूंढ़ लेंगे।' क्या है ओम्मन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम? राहुल ने ओम्मन चांडी हेल्थ स्कीम को केरल की जनता के लिए बड़ी राहत बताया है। इसके तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूडीएफ के सत्ता में आने पर यह योजना तुरंत लागू की जाएगी, जिससे गरीब परिवारों को महंगे इलाज का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।


Source: Dainik Jagran April 01, 2026 18:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */