जब रो पड़े रणवीर सिंह, आलिया के लिए संभालना हो गया मुश्किल - News Summed Up

जब रो पड़े रणवीर सिंह, आलिया के लिए संभालना हो गया मुश्किल


मुंबई। हेडिंग पढ़ने के बाद आपको जरूर शॉक लगा होगा। आप इस सोच में पड़ गए होंगे कि भला इतना एनर्जेटिंक इंसान जो दूसरो को मोटिवेट करता है उसकी आंखों में भला क्यों आंसू आ गए। तो हम आपको बता देते हैं कि रणवीर सिंह की आंखों में आंसू एक परफॉमेंस को देखने के बाद आए।जी हां, दरअसल वे एक रिएलिटी शो में आने वाली फिल्म गली बॉय का प्रमोशन करने पहुंचे थे। यहां पर उनके साथ उनकी फिल्म में को-स्टार भी मौजूद थी। परफॉमेंस चल रही थी और गली बॉय की स्टारकास्ट इस मोमेंट का काफी एंजॉय भी कर रही थी। लेकिन अचानक रणवीर इमोशनल हो गए और इतना रोए कि आलिया को संभालना मुश्किल हो गया।दरअसल, रणवीर और आलिया के लिए रिएलिटी शो में बच्चे कुछ खास तैयार करके आए थे। बच्चों ने स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्म किया। जानकारी के मुताबिक क्रिएटिव टीम ने रणवीर सिंह के लिए मेडले तैयार किया था। इस मेडले में रणवीर सिंह की अभी तक की यात्रा को बया किया गया था कि, कैसे वे बचपन से सिनेमा में आना चाहते थे फिर मुंबई आकर संघर्ष किया और आज इतने बड़ा मुकाम हासिल किया।बच्चों के द्वारा इस परफॉर्मेंस को देख रणवीर सिंह की आंखों से आंसू आ गए। चूंकि, यह परफॉर्मेंस उनकी ही फिल्म लुटेरा के गाने जिंदा हूं यार पर थी। रणवीर इस कदर इमोशनल हो गए थे कि वहां पर उनके साथ मौजूद आलिया को भी उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था।रणवीर को इमोशनल देख सेट पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया था। वहां पर मौजूद कलाकारों ने रणवीर को सहज महसूस करवाया और रणवीर को भी देख बच्चे इमोशनल हो गए। इसके बाद सभी ने फिर से माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए गली बॉय के गीतों पर डांस किया।यह भी पढ़ें: ससुराल वालों के लिए रणवीर सिंह ने किया यह स्पेशल काम, गली बॉय का यह है अनोखा आइडियाPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 06:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */