जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर किया IED को डिफ्यूज - News Summed Up

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर किया IED को डिफ्यूज


जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।संदिग्ध वस्तु से मची अफरा-तफरी आज सुबह गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को हाईवे के किनारे एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। खतरे की आशंका को देखते हुए जवानों ने बिना देरी किए मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों ओर से ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया, जिसके कारण वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग गई।बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संदिग्ध वस्तु की जांच की गई और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा का खास ध्यान रखा।


Source: Dainik Jagran February 18, 2026 06:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */