जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट - News Summed Up

जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट


जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले 48 घंटों तक मौसम साफ रहने के बाद 26 मार्च से दोबारा बारिश की संभावना है। फिर 29 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी।मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 29 मार्च तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे।बीच-बीच में धूप जरूर खिलेगी लेकिन आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी। इससे पहले 24 और 25 मार्च को मुख्यता: आसमान साफ ही रहेगा। विभाग ने 26 मार्च को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।वहीं, उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं पर हल्की बर्फ पड़ने की भी संभावना जताई गई है। इसी बीच सोमवार को जम्मू शहर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ ही रहा। शाम के समय आंशिक बादल भी छाए। दिन के समय तीखी धूप निकली।


Source: Dainik Jagran March 23, 2026 22:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */