जयपुर में तीन तलाक का मामला: पुलिस थाने पहुंची पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, कहा- तीन तलाक बोलकर धमकियां दे रहा है पति - News Summed Up

जयपुर में तीन तलाक का मामला: पुलिस थाने पहुंची पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, कहा- तीन तलाक बोलकर धमकियां दे रहा है पति


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurA Women Filed A Case In Jaipur Against The Husband, Said Husband Threatening Her By Saying Triple Talaq For Many Days In Murlipuraजयपुर में तीन तलाक का मामला: पुलिस थाने पहुंची पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, कहा- तीन तलाक बोलकर धमकियां दे रहा है पतिजयपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर में पत्नी को तीन तलाक बोलकर धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने मुरलीपुरा थाने में केस दर्ज करवाया हैजयपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को धमकाने का मामला गुरुवार को सामने आया है। परेशान पत्नी मुरलीपुरा थाने पहुंच गई। जहां उसने बुधवार को पति के खिलाफ ही लिखित रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी मुस्लिम विवाह (महिला) संरक्षण अधिनियम 2029 की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस का अनुसंधान एएसआई करण सिंह को सौंपा गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 29 वर्षीया परिवादिया रेशमा मूल रुप से झुंझुनूं जिले की रहने वाली है। यहां भट्‌टा बस्ती, जयपुर में किराए से रहती है। उसने रिपोर्ट में बताया है कि कुछ साल पहले मुरलीपुरा में रहने वाले से जावेद से निकाह हुआ था। इसके बाद उसने परेशान करना शुरु कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि घरेलू कलह बढ़ने के बाद से उसका पति जावेद उसे तीन तलाक बोलकर धमकी दे रहा है। पीड़िता के परिवार ने जावेद को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह लगातार तीन तलाक कहकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। ऐसे में अब रेशमा ने पुलिस से मदद की गुहार की है।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */