जयपुर में लग्जरी कार बनी आग का गोला: ​​​​​​​बैंक के बाहर खड़ी थी, अचानक चिंगारियां निकलीं, ड्राइवर कुछ समझता तब तक लपटों ने घेर लिया - News Summed Up

जयपुर में लग्जरी कार बनी आग का गोला: ​​​​​​​बैंक के बाहर खड़ी थी, अचानक चिंगारियां निकलीं, ड्राइवर कुछ समझता तब तक लपटों ने घेर लिया


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurBurning Car In Jaipur Sparks Came Out In The Luxury Car Parked On Road, The Flames Raged Within A Few Minutesजयपुर में लग्जरी कार बनी आग का गोला: ​​​​​​​बैंक के बाहर खड़ी थी, अचानक चिंगारियां निकलीं, ड्राइवर कुछ समझता तब तक लपटों ने घेर लियाजयपुर के विद्याधर नगर स्थित सेंट्रल स्पाइन के सामने खड़ी लग्जरी कार में अचानक आग लग गई।जयपुर के विद्याधर नगर में मंगलवार को सड़क पर खड़ी एक लग्जरी कार (फोर्ड स्पायर) से चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक में काम निपटाकर बाहर आया ड्राइवर कुछ समझ पाता। इससे पहले ही आग की तेज लपटों ने कार को घेर लिया। चंद मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।सर्विस हुई थी कारजानकारी के अनुसार मंगलवार को यह घटना विद्याधर नगर इलाके में सेंट्रल स्पाइन के सामने हुई। चालक गौरीशंकर कार की सर्विस कराकर आया था। वह घर लौट रहा था। तभी सेंट्रल स्पाइन के सामने कार खड़ी कर बैंक में जरूरी काम से चला गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद गौरीशंकर बैंक से बाहर आया तब कार के बोनट में स्पार्किंग हो रही थी। चिंगारियों के साथ धुआं निकल रहा था। वह कार के पास पहुंचा। बोनट खोलने लगा। तब तक कार में आग लग गई। असिस्टेंड फायर ऑफिसर देवांग यादव के मुताबिक, कार का मालिक लोकेश कुमार जांगीड़ हैं।दमकलकर्मी जबतक मौके पर पहुंचे, कार पूरी तरह जल चुकी थी।जुट गई थी भीड़बढ़ती आग देख गौरीशंकर दूर हो गया। कार को जलते देखकर आसपास मौजूद लोग इकट्‌ठे हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वकर्मा फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची। इससे पहले कार पूरी तरह से जल गई। दमकलकर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया। इस बीच, घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।कारण जलने के कारणों का खुलासा नहींलग्जरी कार में आग कैसे लगी? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। चालक के अनुसार, अभी कार की सर्विस कराई थी। ऐसे में कोई शॉट सर्किट की गुंजाइश भी नहीं थी। बैटरी में स्पार्किंग एक वजह हो सकती है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।जल उठा जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे:कोटपूतली फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरा केमिकल से भरा कंटेनर, सर्विस लेन से हटाते वक्त धधकी आग, एक घंटे तक लगा जाम, कम पड़ गई दमकलें


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 07:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */