गंगोह में जय हिन्द सामाजिक संस्था द्वारा थैलिसिमियां पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में जय हिन्द सामाजिक संस्था द्वारा थैलिसिमियां पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला रामलीला भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का आरंभ हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, रमेश गर्ग,बाला जी ब्लड बैंक के डायरेक्टर परमिल चौधरी, जिला चिकित्सालय रक्त कोष के मेडिकल आफिसर डा. वीके दत्ता आदि ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित किया।रक्त दान करने वाले लोग शिविर आरंभ होने से पहले ही निर्धारित स्थल पर पहुंच गए थे। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया व डा. भारती वालिया भी उत्साहवर्धन को पहुंचे। सहारनपुर जिला ब्लड बैंक व बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने रक्त संग्रह किया। जिला चिकित्सालय रक्त कोष के मेडिकल आफिसर डा. वीके दत्ता के नेतृत्व में आई टीम ने संपूर्ण जांच के बाद रक्त संग्रह कराया। 121 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 109 लोगों द्वारा ही रक्तदान किया।इस अवसर पर आयोजक संस्था के उमंग शर्मा, नितिन सिघल, डा.
Source: Dainik Jagran July 04, 2021 13:41 UTC