Jagran Fatafat News App: जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग, जागरण न्यू मीडिया ने अपने रीडर्स के लिए दो बेहतरीन ऐप- जागरण फटाफट और जागरण लोकल लॉन्च किया है। जागरण के तरफ से कहा गया है कि ये बेहतरीन ऐप यूजर्स के समाचार पढ़ने के तरीके को और बेहतर बनाने का पेशकश किया गया है।जागरण फटाफट और जागरण लोकल ऐप कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि पाठकों को कुछ ही देर में और बेहतर तरीके से खबर मिल सकें।जागरण न्यू मीडिया द्वारा लॉन्च इस बेहतरीन ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि अब रीडर्स सिर्फ 70 शब्दों में खबर को पढ़ सकते हैं।ये दोनों ऐप डिजिटल रीडर्स को समय पर उपडेट रहने और दूसरों से आगे रहने में मदद करेंगी। जागरण फटाफट ऐप के द्वारा समाचार पढ़ने का तरीका भी बदलेगा और नजरिया भी।ट्रेंडिंग स्टोरी संक्षेप में पढ़ेंऐप लॉन्च के साथ ही अब रीडर्स पहले से काफी तेज और आसानी से ख़बरों को पढ़ सकेंगे। खासकर ट्रेंडिंग स्टोरी बहुत ही संक्षेप में पढ़ा जा सकता है। ब्रेकिंग न्यूज के अलावा पाठकों को इन ऐप से मनोरंजन, टेक्नोलॉजी जगत से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण अपडेट्स भी पढ़ सकते हैं।स्थानीय पाठकों से सीधे कनेक्ट करेगाअपने नए रंग में जागरण लोकल ऐप ऑल-इन-वन गाइड बनने के लिए तैयार है। ये दोनों ऐप स्थानीय रीडर्स को सीधा कनेक्ट करेगा और स्थानीय लोग आसपास की खबरों को आसानी से पढ़ सकेंगे।जागरण ऐप अब 12 राज्यों के अलावा 45 से अधिक शहरों से कंटेंट प्रदान कर रहा है। इसके अलावा रियल टाइम की तमाम खबरों का अपडेशन मिलती रहेगी। इसके अलावा जियो-टारगेटेड लोकेशन से खबर को पढ़ने और मैन्युअली कंटेंट का चयन करने की भी सुविधा इस ऐप में मौजूद होगी।जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने बोले- रीडर्स की रुचि के अनुसार कंटेंटइन बेहतरीन ऐप्स की पेशकश करते हुए जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा कि 'आज हर तरफ सूचनाओं की भरमार हैं। आज के समय में ये ऐप्स ऐसी खबरें देंगे जिसमें आम लोगों से मेल खाती हैं'।आगे वो कहते हैं कि 'जागरण लोकल का उद्देश्य स्थानीय पाठकों के भीतर पहुंच को मजबूत करना और हिंदी भाषा में उपस्थिति को बढ़ावा देना है। इन ऐप में मौजूद संक्षिप्त और विश्वसनीय सामग्री निश्चित ही आज के युग की जरूरतों को पूरा करती है।JNM एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्याय ने कहा ऐप बदल देंगे खबरों का तरीकाजागरण न्यू मीडिया के एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्याय ने कहा ने इन ऐप पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 'ऐप लॉन्च से समाचार और स्थानीयता का तरीका बदल जाएगा। भविष्य में उन्हीं खबरों को पढ़ी जाती हैं जो पाठकों के काम की होती है, इसलिए ऐप के माध्यम से सार्थक सामग्री और भरोसेमंद सामग्री प्रदान करने की कोशिश है।आगे वो कहते हैं कि ऐप के हम विशेष रूप से अपने रीडर्स के दायरे को बढ़ा रहे हैं। इसमें खबर तो तुरंत पढ़ना शामिल है। हमारी मूल ताकत इपरलोकल यानी स्थायीय सामग्री प्रदान करना है। इस ऐप से हम अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा। ये ऐप जागरण के प्रगति के पथ को और मजबूत बनाएंगे।ऐप्स डाउनलोड करने का तरीकाजागरण फटाफट और जागरण लोकल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।https://jagranapps.bio.link/जागरण न्यू मीडिया के बारे में:जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 79 मिलियन से अधिक यूजर्स तक है। (कॉमस्कोर एमएमएक्स मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म - टॉप10, मई 2023) और शीर्ष 8 समाचारों में स्थिति काफी मजबूत है। जागरण न्यू मीडिया मल्टीमीडिया सामग्री प्रकाशित करती है जिसमें प्रतिदिन 7 हजार खबरें और 40 वीडियो रीडर्स के बीच प्रस्तुत की जाती हैं।जेएनएम अलग-अलग तरह की समाचार शैलियों में रीयल टाइम न्यूज प्रदान करना एक मुख्य कार्य है। जेएनएम शिक्षा, जीवन शैली, स्वास्थ्य, ऑटो और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। समाचार और राजनीति को कवर करने वाली वेबसाइटें हैं जिनमें www.jagran.com, शामिल हैं।www.naidunia.com, www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com, और english.jagran.com है।महिलाओं के लिए 3 भाषाओं में एक अग्रणी स्वास्थ्य वेबसाइट www.onlymyhealth.com है।फोकस पोर्टल www.herzindagi.com 3 भाषाओं में, और शिक्षा, परीक्षा परिणामों के लिए एक मुख्य वेबसाइट है।www.jagranjosh.com. 12 भाषाओं में एक फैक्ट चेक वेबसाइट www.vishvasnews.com और एक गेमिंग वर्टिकल www.jagranplay.com भी इस पेशकश में योगदान देता है।संपर्क:-श्रेया सलूजा - 9205006330 (shreya.saluj@jagrannewmedia.com)
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 06:32 UTC