जागरण न्‍यू मीडिया की हेल्‍थ एंड वेलनेस वेबसाइट अब नए रूप में, Onlymyhealth.com की तमिल में हुई लॉन्चिंग - News Summed Up

जागरण न्‍यू मीडिया की हेल्‍थ एंड वेलनेस वेबसाइट अब नए रूप में, Onlymyhealth.com की तमिल में हुई लॉन्चिंग


जागरण न्‍यू मीडिया की हेल्‍थ एंड वेलनेस वेबसाइट अब नए रूप में, Onlymyhealth.com की तमिल में हुई लॉन्चिंगJagran New Media जागरण न्‍यू मीडिया ने सोमवार अपनी हेल्‍थ एंड वेलनेस वेबसाइट Onlymyhealth.com की डिजिटल इकाई को तमिल में लॉन्‍च कर दिया है। अंग्रेजी और हिंदी के बाद Onlymyhealth.com का यह तीसरा विस्तार है। इसका मुख्‍य ध्‍येय जनता के बीच सेहत एवं इससे जुड़ी जानकारियों को प्रमुखता से आगे लाना है। इस वेबसाइट के माध्‍यम से अब तमिल भाषी पाठक बहुमूल्य स्वास्थ्य जानकारी, टिप्स और ट्रिक्स, सरल घरेलू उपचार और अन्य डॉक्टरों द्वारा सत्यापित संसाधनों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। इसका ध्‍येय अब संपूर्ण भारत में आम लोगों को सेहत के विशेषज्ञों द्वारा समर्थित लेखों और वीडियो के माध्यम से सशक्त बनाना है।तमिल पाठकों को मिलेगी यह सामग्रीOnlymyhealth.com फिटनेस, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, (Mental Health), जीवनशैली (Lifestyle), आईवीएफ इत्यादि से संबंधित सामग्री की एक सिलसिलेवार श्रृंखला प्रस्‍तुत करेगी। नए पाठकों को अब मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सामग्री भी मिलेगी।ऐसे काम करेगा यह प्‍लेटफॉर्मइस नए प्लेटफार्म की विश्वसनीयता पाठकों को यह भी भरोसा देगी कि इस पर जो जानकारी है वह सटीक और वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित है। Onlymyhealth.com का यह मंच चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने एवं स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञों से जोड़ने में मदद करने के लिए एक सामुदायिक केंद्र के रूप में भी काम करेगा।जागरण न्यू मीडिया के सीईओ ने यह कहाइस अवसर पर जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता (Bharat Gupta) ने कहा कि वर्तमान डिजिटल परिदृश्य में स्‍थानीयता को बढ़ावा देना एक जरूरी विषय है। इसी बात को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए हम विविधता और विस्तार के प्रयासों को लगातार बढ़ा रहे हैं। इस क्रम में अब पाठकों की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में पेशकश की गई है। तमिल में Onlymyhealth.com का लॉन्च होना तमिल पाठकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्वसनीय और विशेषज्ञ-सत्यापित स्वास्थ्य और कल्याण संसाधन प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं की पसंद अनुसार सामग्री देनाजागरण न्यू मीडिया के हेल्थ एंड लाइफस्टाइल की कंटेंट एंड स्ट्रेटजी प्रमुख मेघा ममगैन ने कहा कि हम Onlymyhealth.com के माध्यम से हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार सामग्री परोसना है।हम तमिल शाखा के माध्यम से तमिल भाषी लोगों की सेवा करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि सावधानीपूर्वक तैयार की गई स्वास्थ्य-संबंधी सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास एक संपादकीय नीति भी है। हम Onlymyhealth.com की तमिल शाखा के लॉन्च के माध्यम से तमिल पाठकों को सशक्त बनाने और उनके समग्र योगदान की उम्मीद करते हैं।Posted By: Navodit Saktawat


Source: Dainik Jagran August 07, 2023 16:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */