जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे एमआईटी के स्टूडेंटस - News Summed Up

जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे एमआईटी के स्टूडेंटस


मेरठ ब्यूरो। देश के सबसे बड़े घुमंतू फिल्म फेस्टिवल जागरण फिल्म फेस्टिवल में मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री नुशरत भरुचा से हुई बातचीत के दौरान सवाल जवाब किए।दिल्ली के सिरी फोर्ट आडिटोरियम में चार दिनों के आयोजन में देश और दुनिया की 70 श्रेष्ठ फिल्मों और 36 भारतीय और 34 विदेशी फिल्में दिखाई गई। इस दौरान छात्रों में जागरण फिल्म फेस्टिवल के लिए उत्साह भरपूर रहा।इस दौरान वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, मीडिया हेड अजय चौधरी, अखिल गौतम, सुनील कुमार, बेबी वर्मा अधिक मौजूद रहे।


Source: Dainik Jagran August 06, 2023 20:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */