जागरूकता में बचाव: चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आम आदमी पार्टी की ओर से ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को मास्क पहनने को प्रेरित किया - News Summed Up

जागरूकता में बचाव: चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आम आदमी पार्टी की ओर से ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को मास्क पहनने को प्रेरित किया


Hindi NewsLocalChandigarhOn Behalf Of The Aam Aadmi Party On Sukhna Lake In Chandigarh, People Were Inspired To Wear Masks By Making Human Chains. जागरूकता में बचाव: चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आम आदमी पार्टी की ओर से ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को मास्क पहनने को प्रेरित कियाचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकआम आदमी पार्टी वर्करों ने सुखना लेक पर लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने प्रति जागरूक किया।आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सुखना लेक पर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए हाथों में पोस्टर पकड़ कर जागरूक किया। आम आदमी पार्टी के 101 वॉलेंटियर्स ने लेक के अलग-अलग स्थानों पर ह्यूमन चैन बना कर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा।लेक पर लोगों को जागरूक किया गयापार्टी नेता चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर भले ही टीवी और चैनलों पर खत्म हो चुकी है लेकिन हमें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। जहां हम सावधानी से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं, वहीं समाज का ख्याल रखना भी हमारा कर्तव्य है, इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए एक जागरूकता अभियान को चलाएंगे ताकि हम कोरोना संक्रमण जैसे छुपे हुए दुश्मन से बच सकें।आप ने लोगों को कहा कोरोना से बचाव के लिए स्वयं प्रयास करेंशर्मा ने कहा यह सबके सामने ही है कि कोरोना की दूसरी लहर में लगभग चार लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए और भाजपा की सरकार इससे निपटने में नाकामयाब रही है। अब कोरोना की तीसरी लहर के संकेत भी दिए जा रहे हैं इसलिए यह अति आवश्यक है हम अपनी जान सरकार के हवाले ना छोड़ते हुए अपना ध्यान खुद रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण से जागरूक करवाने के लिए आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान का आयोजन शहर में अलग-अलग स्थानों पर करते रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */